Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भाई की मौत का राज बताने के बहाने रायपुर के तांत्रिक ने डॉक्टर से ठग लिए 40 लाख और महिंद्रा XUV गाड़ी, मामला दर्ज

पीड़ित डॉक्टर की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Edited By : Santosh Garg / JungleNewsLive

रायपुर (ब्यूरो): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर तांत्रिक ने भाई की मौत का राज बताने का झांसा देकर गाजियाबाद के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से 40 लाख रुपये नगद और एक कीमती महिंद्रा XUV वाहन समेत लाखों रुपये की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित डॉक्टर की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी पीड़ित डॉक्टर ऋषभ चौबे के भाई की कुछ समय पूर्व इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई की अकाल और रहस्यमयी मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में था। मौत का असल सच और रहस्य जानने की व्याकुलता में डॉक्टर चौबे ने रायपुर के विधानसभा रोड स्थित चर्चित तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क साधा था।

अलग-अलग किश्तों में कुल 40 लाख की ठगी

आरोप है कि तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री ने डॉक्टर की मानसिक स्थिति और अंधविश्वास का फायदा उठाते हुए दावा किया कि वह अपनी तंत्र विद्या और साधना के बल पर भाई की मौत का पूरा राज उजागर कर देगा। तांत्रिक ने डॉक्टर को पूरी तरह अपने झांसे में ले लिया। विशेष पूजा-पाठ, गुप्त अनुष्ठान और तंत्र-मंत्र की सामग्री के बहाने आरोपी ने डॉक्टर से अलग-अलग किश्तों में कुल 40 लाख रुपये नगद ऐंठ लिए।

​शातिर तांत्रिक की लालच यहीं नहीं रुकी; उसने तंत्र क्रिया के सफल होने का दावा करते हुए डॉक्टर से एक कीमती महिंद्रा XUV गाड़ी भी अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई सच्चाई सामने नहीं आई और तांत्रिक लगातार टालमटोल करने लगा, तब पीड़ित डॉक्टर को अपने साथ हुई बड़ी ठगी का अहसास हुआ।

तांत्रिक फरार, पुलिस ने दर्ज की FIR

डॉक्टर द्वारा रकम वापस मांगने और दबाव बनाने पर आरोपी तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री कीमती सामान और 40 लाख रुपये की नगदी समेटकर रातों-रात फरार हो गया। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित डॉक्टर ऋषभ चौबे ने तत्काल रायपुर के खम्हारडीह थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

​खम्हारडीह थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर आरोपी बाबा की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।

जंगल न्यूज लाईव की  आम जनता से अपील करती है कि वे ऐसे अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई न गंवाएं।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9424295606
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editor In Chif

पत्रकारिता हमारे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सही मंच देने का माध्यम है। हम जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, समाज, ग्रामीण और संस्कृति से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का प्रयास करते हैं। हमारा उद्देश्य उन खबरों को लोगों तक पहुंचाना है जो समाज, संस्कृति और जनहित से सीधे जुड़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.