SSB कैंप कुहचे में मां शीतला समूह कोदागांव बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, जवानों को बांधी राखी

ब्यूरो रिपोर्ट /Jungle News Live
Contact- 8878567499
कुहचे/कोदागांव : मां शीतला समूह, कोदागांव की महिलाओं द्वारा कुहचे स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) कैंप में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। घर-परिवार से दूर देश और समाज की सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवानों के संग महिलाओं ने त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान समूह की सदस्यों ने एसएसबी जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधी और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जवानों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उनका सहर्ष आभार व्यक्त किया और उपहार भेंट किए।
मां शीतला समूह की अध्यक्ष हेमलता उईके ने कहा कि- “सुरक्षा बल के जवान दिन-रात अपनी परवाह किए बिना हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। त्योहारों के मौके पर जब वे अपने परिजनों से दूर रहते हैं, तो उनके चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें अपनेपन का अहसास कराने के लिए समूह ने यह पहल की है।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमलता उईके (अध्यक्ष, मां शीतला समूह),प्रेमबती, सुभद्रा, रामबाई, किरणएवं समूह की अन्य सदस्य तथा एसएसबी कैंप के अधिकारी व जवान शामिल हुए।




