बड़े परली में ग्रामसभा का बड़ा फैसला: धर्मांतरण रोकने पादरियों के प्रवेश पर लगी रोक, सूचना बोर्ड लगाया गया

दुर्गूकोन्दल/भानुप्रतापपुर।आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के संरक्षण को लेकर दुर्गूकोन्दल विकासखंड के ग्राम बड़े परली में ग्रामीणों ने एक बड़ा फैसला लिया है। ग्रामसभा के निर्णय के बाद, गांव में धर्मांतरण गतिविधियों के उद्देश्य से आने वाले पादरी एवं पास्टरों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए गांव के मुख्य मार्ग पर एक सूचना बोर्ड भी लगा दिया गया है।

संस्कृति और एकता के संरक्षण के लिए लिया निर्णय
ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी तत्वों द्वारा लगातार आदिवासी संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे सामाजिक ताने-बाने को ठेस पहुँच रही थी। आपसी भाईचारे और अपनी मूल पहचान को बचाए रखने के लिए ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से यह कड़ा कदम उठाया है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय और सूचना बोर्ड लगाने के दौरान क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
जंगल न्यूज़ लाइव (Jungle News Live) की रिपोर्ट आवाज बस्तर से… एडिटर: संतोष गर्ग (Santosh Garg)




