Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट हुए 4 गांवों के ग्रामीण, आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए बड़ी बैठक

आदिवासी संस्कृति और अस्तित्व खतरे में

भानुप्रतापपुर / संतोष गर्ग। विक्रमगंज (बांसला) में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर एक वृहद और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के चार प्रमुख गांवों—बोटेचांग, विक्रमगंज, जुनवानी और कोकड़े—के ग्रामीण और समाज प्रमुख बड़ी संख्या में एकजुट हुए। बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण और धर्मांतरण से उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की गई।

संस्कृति और अस्तित्व पर संकट:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
बैठक में उपस्थित समाज

बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धर्मांतरण हमारे गांव, समाज और सदियों पुरानी आदिवासी संस्कृति के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है। बाहरी तत्वों द्वारा सीधे-साधे ग्रामीणों को भ्रमित कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिससे न केवल परिवारों में बिखराव हो रहा है, बल्कि हमारी पारंपरिक पहचान और अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है।

बैठक में लिए गए अहम निर्णय:

बैठक में चारों ग्रामों के पटेल, मांजी, युवा वर्ग और मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित

घंटों चली इस बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए:

​सांस्कृतिक जागरूकता: गांवों में अपनी मूल संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं के प्रति युवाओं और बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

​निगरानी समिति: बाहरी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा।

​सामाजिक एकजुटता: किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को समझाइश दी जाएगी और समाज को टूटने से बचाया जाएगा।

​बैठक के अंत में चारों गांवों के नागरिकों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे अपनी जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और किसी भी कीमत पर अपनी परंपराओं से समझौता नहीं करेंगे। बैठक में चारों ग्रामों के पटेल, मांजी, युवा वर्ग और मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9424295606
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Santosh Garg

Jungle News का Chief Editor हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सही मंच देने का माध्यम है। मैं जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, आदिवासी समाज और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का प्रयास करता हूं। मेरा उद्देश्य उन खबरों को लोगों तक पहुंचाना है जो समाज, संस्कृति और जनहित से सीधे जुड़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.