Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर अधिकारी रामेश्वर देशमुख और लक्ष्मण केंवट का भानुप्रतापपुर में भव्य स्वागत; उमड़ा जनसैलाब

भानुप्रतापपुर / संतोष गर्ग –  शौर्य चक्र अलंकरण से विभूषित थाना प्रभारी श्री रामेश्वर देशमुख एवं पखांजूर थाना प्रभारी श्री लक्ष्मण केंवट के प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और पुलिस परिवार ने पलक-पावड़े बिछाकर उनका ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया। वीर अधिकारियों के सम्मान में पूरा नगर देशप्रेम के रंग में डूबा नजर आया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वन विभाग नाके से शुरू हुई भव्य रैली

वीर अधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम दल्ली रोड स्थित वन विभाग के नाका से शुरू हुआ। वहां मौजूद सैकड़ों नागरिकों और शुभचिंतकों ने दोनों जांबाज पुलिस अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वहां से एक विशाल रैली निकाली गई, जो गाजे-बाजे के साथ भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

SDOP ने स्वयं वाहन चलाकर जताया सम्मान

इस गरिमामयी स्वागत समारोह में एक बेहद खास और भावुक पल तब देखने को मिला जब SDOP भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर स्वयं वाहन चलाकर वीरों को लेकर पहुंचे।

भानुप्रतापपुर थाना परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने दोनों सम्मानित अधिकारियों की आरती उतारी और तिलक लगाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

मुख्य चौक पर सभा और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत

भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर एक गरिमामयी छोटी सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने दोनों वीर सपूतों का जोरदार स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर सहित अन्य वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों की वीरता और देश सेवा की जमकर सराहना की और कहा कि इनकी वजह से पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। इस दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों सहित भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9424295606
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Santosh Garg

Jungle News का Chief Editor हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सही मंच देने का माध्यम है। मैं जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, आदिवासी समाज और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का प्रयास करता हूं। मेरा उद्देश्य उन खबरों को लोगों तक पहुंचाना है जो समाज, संस्कृति और जनहित से सीधे जुड़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.