अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग पर 14 घंटे का जाम: AAP नेता शिव पोटाई ने दी अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी
सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।

Editor In Chief/Jungle News Live
Mob No- 8878567499
अंतागढ़ /कांकेर: अंतागढ़–नारायणपुर मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य और भारी वाहनों की बेधड़क आवाजाही ने आम जनता का जीवन बेहाल कर दिया है। मार्ग पर प्रतिदिन लग रहे 10 से 14 घंटे लंबे जाम से नाराज आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला महासचिव शिव पोटाई ने प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि दो दिनों के भीतर माइंस के भारी वाहनों का संचालन बंद नहीं हुआ, तो तीसरे दिन से अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा।
प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां, घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और मरीज
सड़क निर्माण के कारण मार्ग कई जगहों पर बेहद संकरा और कीचड़युक्त हो चुका है। इसके बावजूद रावघाट माइंस एवं अमदई माइंस (BSP) के भारी ट्रकों और हाईवा वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है।
शिव पोटाई ने प्रशासनिक अनदेखी पर सवाल उठाते हुए कहा:
”पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा जनहित में लिखित आश्वासन और एसडीएम (SDM) न्यायालय अंतागढ़ से स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि निर्माण कार्य पूरा होने तक माइंस के भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। लेकिन वर्तमान में पुनः संचालन शुरू करना प्रशासनिक आदेशों का सीधा उल्लंघन है।”
2 दिन का अल्टीमेटम: ‘कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो प्रशासन जिम्मेदार’
आम आदमी पार्टी के महासचिव शिव पोटाई ने चेतावनी दी है कि ज्ञापन सौंपने के 48 घंटे (दो दिन) के भीतर यदि भारी वाहनों के पहिए नहीं थमे, तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे तौर पर शासन-प्रशासन की होगी।




