भानुप्रतापपुर: “पीएम क्लासेज” में सम्मान समारोह, बोर्ड परीक्षा और समर क्लास के होनहार छात्र हुए सम्मानित
"पीएम क्लासेज भानुप्रतापपुर" के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम

भानुप्रतापपुर। क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था “पीएम क्लासेज भानुप्रतापपुर” में समर क्लास एवं चालू शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं और समर क्लास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम
संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बोर्ड कक्षाओं में शानदार अंक अर्जित कर संस्था और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। सम्मानित होने वाले छात्र- छात्राएं हैं…..
कक्षा 5वीं से – लावण्या-95.05 % / अनमोल-94.00%
कक्षा 8वीं से – पावना जैन -94.03% / तनुजा साहू -93.33 / डिम्पल -89.00 / निधि -82.00%
कक्षा 10 वीं से – तुषारिका -91.50% / नीलिमा साहू – 91.50% / जागृति – 81.50%
कक्षा 12 वीं से – तनुजा -85.20% / मेघा 83.60%

समर क्लास के विजेताओं को भी मिला विशेष सम्मान
गर्मियों की छुट्टियों में आयोजित समर क्लास के दौरान विभिन्न विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी मंच पर सम्मानित किया गया:
- बेसिक क्लास: इवांशी एवं सृष्टि
- इंग्लिश ग्रामर: इवांशी एवं वंदना
- स्पोकन इंग्लिश: युवराज एवं दीपक
- सर्वाधिक उपस्थिति (Attendance): अभय एवं पायुष
- अनुशासन (Discipline): श्रेया
- ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मर: जानवी, नीलिमा, पोषण एवं इवांशी
विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पीएम क्लासेज ने न केवल उनके शैक्षणिक विकास, बल्कि अंग्रेजी ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण (Personality Development) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभिभावकों ने भी संस्था के अनुशासित माहौल और बेहतरीन शिक्षण व्यवस्था की जमकर सराहना की।
संस्कार और अनुशासन ही सफलता की कुंजी: मनमोहन साहू
संस्थान के संचालक मनमोहन साहू ने सभी पालकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के विश्वास और सहयोग से ही संस्था लगातार प्रगति कर रही है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में अनुशासन, नियमित अध्ययन, बड़ों का सम्मान और अच्छे संस्कारों का होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र और नए सिलेबस की नियमित कक्षाएं शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रही हैं, जिसके लिए विद्यार्थियों को अभी से तैयारी में जुटने का संदेश दिया गया।
केक कटिंग और नाश्ते के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ केक कटिंग, पुरस्कार वितरण और फोटो सेशन के साथ हुआ। संस्था की ओर से बच्चों के लिए विशेष स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया।
संस्था से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: 8817947310




