Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

वंदे मातरम् का अपमान देश का अपमान, राष्ट्रीय प्रतीकों पर राजनीति बर्दाश्त नहीं: नरोत्तम सिंह चौहान

आजादी की प्रेरणा रहे राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं

Editor/Jungle News Live

Mobile-8878567499

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

​भानुप्रतापपुर: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रचार-प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की अस्मिता, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और राष्ट्रभक्ति का राष्ट्रीय प्रतीक है। इसका किसी भी रूप में अनादर पूरे राष्ट्र का अपमान है।

​राष्ट्रगीत का सम्मान सर्वोपरि कर्तव्य

नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा वंदे मातरम् को लेकर किए गए कथित आचरण से देश के देशभक्त नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल या विचारधारा की सीमाओं में बंधा विषय नहीं है, बल्कि हर भारतीय नागरिक का सर्वोच्च राष्ट्रीय कर्तव्य है।

​जनता करेगी जवाबदेही तय

चौहान ने आगे कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन देश की आजादी की प्रेरणा रहे राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। सत्ता की राजनीति के लिए राष्ट्रीय गौरव को ठेस पहुँचाने वालों के खिलाफ देश की जनता अपनी आवाज बुलंद करेगी और इसका करारा जवाब देगी।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.8878567499
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Editor In Chif

पत्रकारिता हमारे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सही मंच देने का माध्यम है। हम जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, समाज, ग्रामीण और संस्कृति से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का प्रयास करते हैं। हमारा उद्देश्य उन खबरों को लोगों तक पहुंचाना है जो समाज, संस्कृति और जनहित से सीधे जुड़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.